What is 'One Nation, One Ration Card' schem
वन नेशन, वन राशन कार्ड' योजना गृह मंत्रालय (MHA) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 4 करोड़ प्रवासी कामगार हैं. वर्तमान लॉकडाउन स्थिति के दौरान, 75 लाख कर्मचारी (ट्रेनों द्वारा 35 लाख + बसों द्वारा 40 लाख) अब तक घर लौट आए हैं. ये प्रवासी कर्मचारी हर साल यूपी, बिहार, और मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और पंजाब आदि की यात्रा बेहतर रोजगार की तलाश में करते हैं. इन प्रवासियों का नौकरी या आजीविका की तलाश में देश के विभिन्न हिस्सों में पलायन का एक पुराना इतिहास है. इसलिए भारत सरकार ने इन प्रवासी श्रमिकों के लिए 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की है. अब 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं. क्या है 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' योजना (What is 'One Nation, One Ration Card' scheme) केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने इससे पहले वर्ष 2019 में चार राज्यों में 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' योजना के पायलट प्रोजेक्ट को लागू किया था. 01 जनवरी 2020 से, पूरे भारत के 12 राज्यों में वन नेशन, वन राशन कार्ड...